Easy Rava Dosa Recipe in Hindi | रवा डोसा बनाने की विधि | सूजी का डोसा कैसे बनायें

- Advertisement -no

Easy Rava Dosa Recipe in Hindi | रवा डोसा बनाने की विधि | सूजी का डोसा कैसे बनायें – in Hindi Step By Step with images and Video.

If you want to read this post in English, click here – Rava Dosa Recipe.

क्या आप अपने घर पर एकदम परफेक्ट और स्वादिस्ट रवा डोसा/सूजी का डोसा बनाना सीखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको यह पोस्ट जरूर पढ़नी चाहिए?

इस पोस्ट में, आप बिना किसी गलती के अपने घर पर सही प्याज रवा डोसा बनाने की एक आसान और स्टेप बाई स्टेप रेसिपी देखेंगे। इस रेसिपी की मदद से आप बड़ी ही आसानी से बहुत स्वादिस्ट रवा डोसा बना पायेगे। 

तो चलिए बिना समय बर्बाद किए शुरू करते हैं यह प्याज रवा डोसा रेसिपी।

Table of Contents

- Advertisement -

Ingredients of Rava Dosa Recipe 

  • सूजी – 1 कप
  • चावल का आटा – 1 कप
  • मैदा- 1/2 कप
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • कसा हुआ अदरक – 1 छोटा चम्मच
  • दही – 1 बड़ा चम्मच।
  • नमक स्वादानुसार
  • आवश्यकता अनुसार पानी
  • बारीक कटा प्याज – 1
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • बारीक कटी करी पत्ता

Rava Dosa Recipe Video in Hindi 

Trending Post

If you want to read this post in English, click here – Rava Dosa Recipe.

- Advertisement -

Rava Dosa Recipe in Hindi – Step By Step

1 – झटपट रवा प्याज डोसा बनाने के लिए एक प्याला लीजिए और उसमें 1 कप सूजी/रवा डाल दीजिए.

rava dosa recipe 1
2 – अब 1 कप चावल का आटा, 1/2 कप मैदा, 1 छोटा चम्मच जीरा, एक बारीक कटी हरी मिर्च, 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।
3 – अब 1 टेबल स्पून दही, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

rava dosa recipe 2
4 – अब, थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर छाछ का घोल तैयार कर लें.
5 – अब इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी करी पत्ता डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

rava dosa recipe 3
6 – अब बैटर को ढककर 10-15 मिनिट के लिए रख दीजिए
7- 10-15 मिनट के बाद, अपने बैटर को चैक करें, और अगर आपका बैटर गाढ़ा हो गया है, तो कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए थोड़ा और पानी डालें।

- Advertisement -

rava dosa recipe 4
8 – अब एक तवा गैस पर रखिये, उस पर तेल लगाकर चिकना कर लीजिये और अच्छी तरह गरम कर लीजिये.
9 – अब तवे पर घोल डालने के लिए एक प्याला लीजिए.

rava dosa recipe 5
10 – अब तवे पर एक कटोरी बैटर डालकर तेज आंच पर भून लें.
11 – डोसा सूखने के बाद इसमें तेल की कुछ बूंदे डाल कर सुनहरा और करारे होने तक भून लें.

rava dosa recipe 6
12 – अब डोसे को एक प्लेट में निकाल लें और अगला डोसा भून लें.
13 – अब आपका परफेक्ट रवा डोसा तैयार है, और आप इसका आनंद ले सकते हैं।

rava dosa recipe 7

If you want to read this post in English, click here – Rava Dosa Recipe.

- Advertisement -

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL AND JOIN

cookwithparul
cookwithparulhttps://cookwithparul.com/
Cook with Parul is an Indian food channel which showcases the best Indian recipes. My values are Clear crisp presentation, pure neutral Hindi /Hinglish, Easy & smart version of making traditional, new and unique recipes. Explain well the first time.

Related Articles

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

1,000,000फैंसलाइक करें
1,300,000फॉलोवरफॉलो करें
8,500,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Must Read

- Advertisement -